चरखी दादरी। जननायक जनता पार्टी जल्द ही अपने नए संगठन का गठन करेगी। संगठन के पुनर्गठन के बाद पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश व उत्साह के साथ घर-घर तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का काम करेंगे। यह बात प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने वीरवार को बाढड़ा हलके के विभिन्न गांवों में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जानते हुए कही।
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला वीरवार को गांव कादमा में वरिष्ठ नेता बाबू होशियार सिंह के आवास पर आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इसके अतिरिक्त उन्होंने गांव काकड़ौली हुक्मी पहुंच कर वरिष्ठ कार्यकर्ता तेजवीर श्योराण के आवास पर जलपान ग्रहण किया। दोनों ही गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा उनका जाेरदार स्वागत किया गया।
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता उनके पारिवारिक सदस्य हैं। इसलिए उनके हर सुख-दुख में शरीक होना उनका नैतिक व सामाजिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से उनका राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक जुड़ाव है। 1960 से जब जब देश के किसान, नौजवान, महिला पर अत्याचार बढा है तो यहां के लोगों ने चौ. देवीलाल की अगुवाई में जनसंघर्ष किया और उसका परिणाम है कि हमारा किसान आज समृद्धि के पथ पर है।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान दादरी जिले के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़ी परियोजनाएं लागू की गई। प्रदेश का नया जिला होने के नाते उनके प्रयास रहे कि दादरी को विकास के लिए अतिरिक्त बजट मिल सके और इसमें सफलता भी मिली। उनके द्वारा शुरू किए गए कार्य आज पूरे होने की कगार पर हैं, जिनका आने वाले समय में क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा मिलेगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सज्जन बलाली, पूर्व विधायक राजदीप फौगाट, नरेश द्वारका, ऋषिपाल उमरवास, राजेश फौगाट, राजेंद्र हुई, विजय श्योराण काकड़ौली, जितेन्द्र शर्मा धारेड़ू, भूपसिंह मांढी, विजय गोपी, ओमधारा काकड़ौली, धर्मराज ढाणी, संजीव चरखी, प्रेम मंदौला, देवेंद्र बिगोवा, राकेश कलकल, राजबीर फौगाट, धर्मवीर कारी, धनसिंह कारी, जिला पार्षद रविन्द्र चरखी, संदीप सिरसली, हरपाल हंसावास, दलीप जेवली, यशवंत बेरला, सुनील चांदवास, देवेन्द्र नकीपुर, दलीप जेवली, संजय जगरामबास, रवि कलियाणा, कृष्ण ठेकेदार काकड़ौली, संदीप बेरला, आनंद बडराई, टीनू बडराई, हरस्वरूप धनासरी, अमित कादमा, हरिराम पहलवान, झब्बू ढाणी इत्यादि मौजूद रहे।