डेढ़ साल से धरने पर बैठा कार्तिक भील का परिवार मुख्यमंत्री से मिला

सिरोही के कार्तिक भील के परिवार को मुख्यमंत्री से मिलवाते ओटाराम देवासी।
सिरोही के कार्तिक भील के परिवार को मुख्यमंत्री से मिलवाते ओटाराम देवासी।

सिरोही। पंचायती राज मंत्री ओटाराम देवासी ने कार्तिक भील के पिता कपूराराम को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात करवाई। करीब डेढ़ साल से चल रहे सिरोही मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में यह परिवार अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहा था।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्तिक भील के पिता कपूराराम की मांगों को सुना व उनको न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया। साथ ही उनके पुश्तैनी मकान का पट्टा देने व आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया।

मंत्री देवासी ने बताया कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार में कार्तिक भील प्रकरण हुआ था। राजस्थान की गहलोत सरकार ने कार्तिक भील के परिवार वालों को न्याय दिया नहीं दिलवाया ना ही उनकी जायज मांगों को माना। इसके चलते पूरे परिवार के साथ पिता कपूराराम धरने पर बैठ गए। इसके बाद भी सिरोही के तत्कालीन निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा और ना ही तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने न्याय दिलाया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि 19 नवंबर 2022 की आठ लोगों ने बाइक सवार कांतिलाल उर्फ कार्तिक भील व उसके साथी के साथ मारपीट की। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही आदिवासी, दलित समाज में आक्रोश फैल गया था। दो दिसंबर की दोपहर बाद से परिजनों के साथ समाज ने सिरोही कलेक्ट्रेट में डेरा डाल दिया था।

कार्तिक के पिता कपूराराम भील ने बताया कि उनके शिवगंज कस्बे कि पुस्तैनी मकान से उन्हें राजनीति दबाव से खदेड़ना चाहते हैं। मेरे परिवार के लोगों पर जुड़े मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा था। हमारे साथ लम्बे समय से अन्याय व अत्याचार हो रहा। सरकार हमारे साथ न्याय करें।