जयपुर। राजस्थान में महाशिवरात्रि का पर्व परम्परागत एवं धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान राजधानी जयपुर सहित विभिन्न जगहों पर शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।
राजस्थान में सभी जगहों पर महाशिवरात्रि के त्योहार पर शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया और हर-हर महादेव के जयकारे से मंदिर गूंज उठे हैं और माहौल भक्तिमय बन गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर स्थित राजराजेश्वर मंदिर में सपरिवार विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश की ख़ुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।
इसी तरह महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने श्री रविनाथ कुंज आश्रम, हरमाडा विद्याधर नगर पहुंचकर महादेव शिव की पूजा अर्चना करते हुए प्रदेश की खुशहाली के लिए मंगलकामना की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने आश्रम में आयोजित कीर्तन में भजनों का श्रवण भी किया और महाराज भावनाथ से आशीर्वाद प्राप्त किया।
कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ और उनकी धर्मपत्नी ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जनता जनार्दन से मुलाकात कर झारखंड महादेव मंदिरमें जलाभिषेक व पूजा-अर्चना कर भगवान शिव और माता पार्वती से लोककल्याण की कामना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि महादेव की भक्ति में लीन यह महाशिवरात्रि, सभी भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे। भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे।
जयपुर में अल सुबह से प्रसिद्ध मंदिरों सहित सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का पूजा पाठ के लिए जाना शुरु हो गया और इसके लिए सुबह से ही तांता लगा रहा। प्रसिद्ध झाड़खंड मंदिर में अलसुबह मंगला आरती के बाद मंदिर में दर्शन शुरु हो गए और लंबी लंबी कतारे लग गई। मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई और जल चढ़ाने के लिए 600 रामझारों की व्यवस्था की गई हैं और श्रद्धालु कतार में आकर मंदिर में दर्शन कर रहे हैं।
इसी तरह जयपुर के अन्य प्रसिद्ध मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और हर हर महादेव जयकारे साथ लोग मंदिरों में भगवान शिव की आराधना करते रहे। इसके अलावा सभी जिलों में महाशिवरात्रि का पर्व पराम्पगत रुप से एवं बड़े धूमधाम से मनाया गया।
अजमेर में झरनेश्वर महादेव मंदिर समेत शिवालयों में उमडे भक्त
इसी तरह अजमेर में भी शिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। झरनेश्वर महादेव मंदिर समेत सभी शिवालयों में भक्तों की भीड रही। विभिन्न कॉलोनियां में बन शिव मंदिरों में भी शिवाभिषेक करने वालों का तांता लगा रहा। न्यू मजिस्टिक यूथ ग्रुप की तरफ से न्यू मजेस्टिक मार्केट में शिव शंकर भोलेनाथ को प्रसादी का भोग लगाकर कन्याओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। धर्मप्रेमियों ने मिल्क रोज शरबत का भी वितरण किया। न्यू मजिस्टिक यूथ ग्रुप के अध्यक्ष नीरज नंदा, दीपक पुरसानी, दिनेश रोहिडा, अजय गुप्ता सहित अन्य व्यापारी संगठन के कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।
पंचशील नगर स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर और मनकामेश्वर महादेव मंदिर मे सुबह से ही शिव अभिषेक करने वालों की कतारे लगी रही। मंदिर के बाहर मेले जैसा माहौल दिनभर बना रहा। पुष्कर घाटी स्थित नौसर माता मदिर मं श्रीगौरीशंकर देवालय में सुबह से ही धार्मिक आयोजन और पूजा पाठ का सिलसिला चलता रहा। शाम को आरती में बडी संख्या मे शिवभक्त शरीक हुए।
Sabguru news के लिए समाचार भेजनें और विज्ञापन हेतु व किसी अन्य जानकारी के लिए संपर्क करें। M. +91-9887907277, 7737385114 , Email: sabgurunews@gmail.com कार्यालय : अजमेर : 6/12 हॉउसिंग बोर्ड कॉलोनी B ब्लॉक, पंचशील नगर अजमेर 305004, राज. जयपुर : D8, गोवेर्धन कॉलोनी मोहन मार्ग विवेक विहार मेट्रो स्टेशन के पास जयपुर 302019 , राज.
देवनानी ने महाशिवरात्रि पर विभिन्न शिव मंदिरों में की पूजा-अर्चना
महाशिवरात्रि पर मंत्री सुरेश रावत ने पुष्कर में श्री भटबाय गणेशजी मंदिर में टेका माथा