ब्यावर के टॉडगढ़ में तेंदुए के हमले से एक अधेड़ की मौत

ब्यावर/अजमेर। राजस्थान में ब्यावर जिले के टाटगढ़ क्षेत्र में एक तेंदुए ने एक अधेड़ को अपना निशाना बनाकर मौत की नींद सुला दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जंगली जानवरों के लिए पहचाने जाने वाले टाटगढ़ के निकटवर्ती गांव मालातो की बेर के एक बीहड़ मेंं तेंदुए ने अधेड़ रूप सिंह (60) पर हमला करके उसकी जान ले ली।

इस हादसे को सुनकर ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस एवं प्रशासन को दी तो वे भी मौक पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव कब्जे में लेकर टॉडगढ़ के चिकित्सालय में स्थित मोर्चरी कक्ष में रखवाया दिया।

गुस्साएंं परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिया जब तक कि मृतक के परिवार को नौकरी एवं आर्थिक सहायता न मिल जाए। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियो से मांग की है कि वह ऐसे आदमखोर जानवरों पर अपने कर्मचारियों द्वारा निगाह रखवाए।

उल्लेखनीय है कि टाटगढ़ और मालातो की बेर दोनोंं ही ग्राम पंचायत टॉडगढ़ रावली अभयारण्य के निकट है, इससे पहले भी तेंदुए द्वारा लोगों पर कई बार हमला किया जा चुका है, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक जंगली जानवरों को आबादी क्षेत्रों में रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

टाटगढ़ सरपंच धर्मवीर सिंह और मालातो की बेर सरपंच तवेरसिंह ने सरकार एवं प्रशासन से मांग है कि मृतक के परिजनों को अधिक से अधिक मुआवजा मिले और जंगल में जो आदमखोर जानवर है उनको पकड़ कर किसी अन्य अभयारण्य में छोड़ा जाए, नहीं तो ग्रामीणों में भय का माहौल बना रहेगा।