मंत्री सुरेश सिंह रावत बने नगर निकायों के पुनर्गठन समिति के सदस्य

जयपुर। पुष्कर के स्थानीय विधायक एवं जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत रावत राज्य के नगर निकायों के पुनर्गठन को हरी झंडी देने वाली समिति के सदस्य बनाए गए हैं।

राज्य में नगर निकायों के पुनर्गठन, पुनर्संरचना हेतु प्राप्त प्रस्तावों के परीक्षण के लिए गठित मंत्रिपरिषद उप समिति की बैठक का आयोजन 20 मार्च को विधानसभा सचिवालय में अपराह्न 1.15 बजे किया जाएगा।

इस समिति में जल संसाधन मंत्री रावत सदस्य के रूप में सम्मिलित किए गए। समिति में अन्य सदस्यगण में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री राजेंद्र यादव, सहकारिता मंत्री गोविंद कुमार, नगरीय विकास मंत्री (संयोजक) झावर सिंह खटीक, स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव (सदस्य सचिव) हैं।

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बताया कि बैठक में राज्य के नगर निकायों के पुनर्गठन और पुनर्संरचना के संबंध में प्रस्तुत प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस संदर्भ में नगर निकायों के विकास, प्रशासनिक सुगमता और नागरिक सुविधाओं के मद्देनजर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। नगरीय विकास को ध्यान में रखते हुए नगर निगमों की पुनर्संरचना अत्यंत आवश्यक है।

स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार संबंधित विभागों के अधिकारियों को बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।