7 दिन के अन्दर बदहाल सड़कों को नहीं सुधारा तो होगा उग्र आन्दोलन : नरेश सत्यावना

दक्षिण क्षेत्र के साथ किया जा रहा है सौतेला व्यवहार
अजमेर। नगर निगम के कांग्रेस पार्षद नरेश सत्यावना ने कलेक्टर को मेल के जरिये दक्षिण क्षेत्र में सड़को की मरम्मत व गड्डों को शीघ्र भरवाने के लिए पत्र भेजा है।

सत्यावना ने बताया कि शहर की बदहाली सड़कों से कई मौतें, सिल्प डिस्क, हड्डियों के टूटने जैसी घटनाएं आम बात हो गई है। सड़कों की मरम्मत के लिए कई बार प्रशासन व अधिकारियों को अवगत भी कराया गया। विरोध में अर्ध नग्न प्रदर्शन भी किया। इसके बावजूद आज दिवस तक सड़कों का हाल जस का तस बना हुआ है।

अधिकारियों व प्रशासन पर जूं तक नहीं रेंग रही है जिसका खामियाजा आजमन को भुगतना पड़ रहा है। इतना ही नहीं बल्कि प्रशासन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में सौतेला व्यवहार कर रहा है। दक्षिण क्षेत्र में सड़कों का हाल बहुत बुरा है। दिपावली का त्यौहार आ रहा है लेकिन इन सड़कों की हालत बहुत खराब है।

पार्षद नरेश सत्यावना ने चेतावनी दी है कि अगर सात दिवस के अन्दर इन बदहाली सड़कों को नहीं सुधारा गया तो उग्र आन्दोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।