![घर में घुसकर 15 वर्षीय किशोरी की अस्मत लूटी घर में घुसकर 15 वर्षीय किशोरी की अस्मत लूटी](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/11/rape.jpg)
![15 year old girl allegedly raped in jind](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/11/rape.jpg)
जींद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर किशोरी के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।
युवक के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने तथा चार पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि सदर थाना क्षेत्र के क्षेत्राधिकार के एक गांव के व्यक्ति ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 13 अक्टूबर को उसकी 15 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी।
उसी दौरान गांव का ही प्रदीप मकान में घुस आया और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर उसकी बेटी को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।
महिला थाना पुलिस ने पीडि़त किशोरी का सामान्य अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवाकर आरोपी प्रदीप के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने तथा चार पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।