

वलसाड। 19 साल की लड़की को एक पुलिस वाले के बेटे के साथ प्रेम में पडऩा महंगा पड़ा। शादी का लालच देकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना लिए और अब रिश्ता तोड़ दिया।
अब न्याय के लिए थाने के चक्कर काट रही युवती बार बार मामला दर्ज कराने पहुंचती है लेकिन कोई उसकी सुनवाई नहीं कर रहा। मामला स्टाफ से जुड़ा होने के कारण पुलिस सारे प्रकरण को दबाने में लगी है। दो दिन से थाने आ रही युवती को पुलिस टकरा देती है।
पीडि़ता का कहना है कि तीन साल पहले उसे मुस्लिम पुलिसकर्मी के बेटे के साथ प्रेम हो गया। उसने शादी का झांसा देकर मेरे साथ शारीरिक संबंध भी बना लिए।
तीन साल तक उसने साथ रखा और कुछ दिन पहले वह लड़का उसे अकेला छोड़ गायब हो गया। कई बार उससे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन वह बात करने को तैयार ही नहीं है।
पीडि़ता आखिरकार अपने साथ हुए अन्याय की शिकायत लेकर दो दिन पहले सिटी थाने पहुंची। थाने में पुलिस ने उसे ही उल्टे इज्जत जाने का भय दिखाया और मामला दर्ज नहीं किया। अगले दिन वह फिर थाने गई तब भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।
युवती का कहना है कि तीन साल से उसके और लड़के बीच प्रेम का उसके परिवार में भी सबकों पता है। अब कोई साथ नहीं दे रहा। बीते साल उसने 18वें जन्मदिन पर लड़का उसको दो दिन भगा कर ले गया था। उसके बाद भी वह उसके साथ ही था पर अब शादी के लिए मना कर रहा है।
युवती का आरोप है कि लड़का का पिता पुलिस में होने से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। सिटी थाना पुलिस उसे बचा रही है। उधर लडके के पिता का कहना है कि बीते कई साल पहले लड़के की गलत हरकतों के कारण उसे घर से निकाल चुके हैं। बाहर वह क्या करता है इससे हमें कोई लेना देना नहीं है।