

बटाला। पंजाब के बटाला क्षेत्र में डेरा बाबा नानक थानान्तर्गत टरोपाला गांव में दो युवकों ने एक लड़की के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।
लड़की ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि गत 18 अक्टूबर की रात को उसका दो युवकों ने अपहरण कर लिया और गांव से किसी सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
उनकी पहचान रंजीत सिंह तथा हरनाम सिंह के रूप में की गई है। किसी को बताने पर उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।
पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लड़की को परिजनों को सौंप दिया। उसका सोमवार को मेडिकल कराया गया। दोनों आरोपी फरार हैं।