

ग्वालियर। अज्ञात कारणों के चलते एक युवती घर में फांसी के फंदे पर झूल गई। उसका शव दुपट्टे से पंखे से लटका हुआ माधौगंज पुलिस को मिला है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया है।
जानकारी के अनुसार माधौगंज क्षेत्रांर्गत गंजीवाले मौहल्ले में रहने वाले बंटी उर्फ गौरीशंकर माहौर की पत्नी कंचन उम्र 24 ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
बताया जाता है कि सुबह कंचन का शव कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से लटका परिजनों ने देखा तो उनके घर में हंगामा मच गया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पीएम के लिए भिजवाया।
प्रारंभिक जांच पड़ताल में पुलिस को पता चला कि कंचन और बंटी का छह साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। कंचन के मायके वालों के मुताबिक विवाह के बाद से ही रोजाना दोनों में झगड़ा और मारपीट होती रहती थी।
उन्होंने रात बंटी के मोबाइल पर कंचन से बात करने के लिए फोन भई लगाया था, लेकिन बंटी ने कंचन से बात नहीं कराई। मायके वालों ने बंटी और ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।