

रोम। इटली में बीते 24 घंटों में चार बार आए आए जबरदस्त भूकंप के झटकों के कारण हुए हिमस्खलन में बडी संख्या में लोगों के मारे जाने की खबर है।
सेंट्रल अबरूजो में ग्रेन सासो माउंटेन पर बसे फेंरिडोला कस्बे में भूकंप के बाद हिमस्खलन में एक होटल इसकी चपेट में आ गया। होटल में बच्चों समेत 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार होटल में कई बच्चों समेत 30 से ज्यादा लोग मौजूद थे। इस हादसे में सबकी मौत हो गई है। इनमें से कई लोगों के शव भी निकाल लिए गए हैं।
अल्पाइन पुलिस के एक प्रमुख एंतोनियो क्रोसेता ने कहा कि कई लोग मारे गए हैं। अल्पाइन पुलिस हिमस्खलन में दबे होटल तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
मीडिया रिपोर्टो में बताया गया है कि ग्रान सासो पहाड़ी की निचली ढलान पर स्थित इस होटल रेसोपियानो (Hotel Rigopiano) में कम से कम 20 मेहमान और स्टाफ के 7 लोग थे। उसी समय इस इलाके में बुधवार सुबह 4 शक्तिशाली भूकंपों में से पहला भूकंप आया था।