

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में पटाखे के गोदाम में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह 10.50 बजे हुई। मृतकों में एक महिला शामिल है। कुछ घायलों की हालत गंभीर है। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। आग के कारण आसपास के घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
मलबे के नीचे कुछ लोगों के दबे होने की आशंका के चलते प्रशासन फेक्ट्री का मलबा हटाने केे प्रयास में जुटा है। हालांकि अब तक हादसे में मरने वालों की संख्या की प्रशासन ने पुष्टि नहीं की है।