![नाबालिग से रेप के आरोप में 60 वर्षीय बुजुर्ग अरेस्ट नाबालिग से रेप के आरोप में 60 वर्षीय बुजुर्ग अरेस्ट](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/03/old-m.jpg)
![60 old years man arrested for 16 year old girl rapping in visakhapatnam](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/03/lou.jpg)
विशाखापट्नम। विशाखापट्नम पुलिस ने 16 साल की नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है।
शहर के पुलिस आयुुक्त अमित गर्ग ने बताया कि पीडि़त लड़की ने शाएक फरीद शाहींशाह के खिलाफ बलात्कार का आरोप दर्ज कराया था।
आरोपी शिकायतकर्ता का दूर का रिश्तेदार है। पीडि़ता ने अपने बयान में कहा कि दस साल पहले माता-पिता की मृत्यु के बाद से वह अपने दादी के साथ रहती थी।
इस लड़की ने शाहींशाह से आर्थिक मदद मांगी थी जिसके बाद मौके का फायदा उठाकर पिछले साल 20 जुलाई को शाहिनशा ने उसका शारीरिक शोषण किया।
बलात्कार के बाद शाहींशाह ने पीडि़ता को इस घटना के बारे में किसी को ना बताने की धमकी भी दी।
शादी का झांसा और दादी का ख्याल रखने की बात कह कर आरोपी पिछले आठ महीने से लड़की का शारीरिक शोषण कर रहा था।
गर्ग ने बताया कि पीडि़त लड़की को मेडिकल जांच के लिए ङ्क्षकग जार्ज अस्पताल भेज दिया गया है।