

यांगून। म्यांमार के उत्तरी क्षेत्र में पन्ने की एक खदान के समीप भूस्खलन होने से करीब 70 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग लापता हो गए हैं।
एक स्थानीय सामुदायिक नेता तथा कारोबारी लमाई गुमजा ने रविवार कोबताया कि लापता लोगों में से अधिकतर ग्रामीण लोग हैं। यह भूस्खलन शनिवार दोपहर बाद काचिन राज्य में हुआ है।
गुमजा ने कहा कि 60 से 70 शव मलबे से निकाले जा चुके हैं और 100 से अधिक लोग लापता हैं। भूस्खलन जहां हुआ वहां विश्व के सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले पन्ने पाए जाते हैं।
पन्ना के कारोबार से म्यांमार में हर साल अरबों डालर की राशि आती है। हालांकि अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि ज्यादातर राशि म्यांमार के पूर्व सैन्य शासकों से जुड़े लोगों और कंपनियों को ही जाती है।