![दो बच्चियों को चॉकलेट का प्रलोभन देकर बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म दो बच्चियों को चॉकलेट का प्रलोभन देकर बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/03/miopd.jpg)
![70 year old man arrested for raping two minor girls in jabalpur](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/03/miopd.jpg)
जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग द्वारा घर के बाहर खेल रही 2 मासूम बच्चियों को चॉकलेट का प्रलोभन देकर रेप करने की घटना प्रकाश में आई है।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376,2 (छ) सहित अन्य धाराओं के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र का रहने वाला 70 वर्षीय राम प्रसाद लोधी मैदान में खेल रही 8-8 वर्षीय 2 बच्चियों को टॉफी देने का लालच देकर अपने घर ले गया।
उनके साथ गलत हरकत कर बच्चियों को मैदान पर छोड़ गया। राम प्रसाद द्वारा की गई हरकत की शिकायत एक बच्ची ने अपनी दादी से की जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।