Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
पंचकुला में 9 साल की मासूम के साथ नाबालिग ने किया रेप – Sabguru News
Home Haryana Ambala पंचकुला में 9 साल की मासूम के साथ नाबालिग ने किया रेप

पंचकुला में 9 साल की मासूम के साथ नाबालिग ने किया रेप

0
पंचकुला में 9 साल की मासूम के साथ नाबालिग ने किया रेप
speech impaired boy rapes 9 year old girl in Panchkula
speech impaired boy rapes 9 year old girl in Panchkula
speech impaired boy rapes 9 year old girl in Panchkula

चंडीगढ़। हरियाणा के पंचकुला में एक नौ साल के बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोपी भी नाबालिग व गूंगा है। आरोपी किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

बुधवार को पंचकुला महिला थाना प्रभारी बलजिंदर कौर ने बताया कि सकेतड़ी गांव निवासी एक नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की शिकायत उसके परिजनों ने की थी। शिकायत में परिजनों ने बताया कि एक युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। यही नहीं आरोपी युवक गूंगा है।

आरोपी ने घटना के बाद उसे पर्ची पर लिखकर इसकेे बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी थी। उस शिकायत के आधार पर बच्ची का मेडिकल कराया गया। जिसमें दुराचार की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।