![IOC पैनल की सदस्य बनी नीता अंबानी IOC पैनल की सदस्य बनी नीता अंबानी](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2017/04/nita-ambani.jpg)
![Nita Ambani made member of IOC's panel](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2017/04/nita-ambani.jpg)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) में पहली बार किसी भारतीय महिला को सदस्य बनाया गया है।
आईपीएल टीम मुम्बई की मालिक नीता अंबानी को इस वैश्विक संचालन संस्था के दो महत्वपूर्ण आयोग का सदस्य बनाया गया है जिनमें प्रतिष्ठित ओलंपिक चैनल भी शामिल है।
आईओसी ने 2017 के लिए अपने 26 आयोगों के लिए सदस्यों की घोषणा की और 53 वर्षीय अंबानी को ओलिंपिक चैनल के अलावा ओलिंपिक शिक्षा आयोग का भी सदस्य बनाया गया है।
ओलिंपिक चैनल आयोग के 16 सदस्यों में अंबानी भी शामिल है। इस आयोग के प्रमुख अमरीका ओलिंपिक समिति के चेयरमैन लारेन्स फ्रांसिस प्रोबस्ट हैं।
अंबानी को अंतरराष्ट्रीय परालंपिक समिति के अध्यक्ष फिलिप क्रावेन की जगह सदस्य बनाया गया है जो पिछले साल तक आयोग के सदस्य थे।