Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
तेजस्वी के इस्तीफे के सवाल पर लालू यादव ने आपा खोया - Sabguru News
Home Bihar तेजस्वी के इस्तीफे के सवाल पर लालू यादव ने आपा खोया

तेजस्वी के इस्तीफे के सवाल पर लालू यादव ने आपा खोया

0
तेजस्वी के इस्तीफे के सवाल पर लालू यादव ने आपा खोया
Lalu Yadav loses temper when queried on son Tejashwi's resignation
Lalu Yadav loses temper when queried on son Tejashwi's resignation
Lalu Yadav loses temper when queried on son Tejashwi’s resignation

रांची। राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कैबिनेट से अपने बेटे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर भड़क गए।

सीबीआई द्वारा रेलवे के होटलों को लीज पर दिए जाने में हुई कथित धांधली के मामले में तेजस्वी को भी आरोपी बनाया है। यह मामला वर्ष 2004 का है, उस समय तेजस्वी महज 14 साल के थे। विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तेजस्वी के इस्तीफे की मांग कर रही है।

तेजस्वी उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे : लालू यादव
बिहार के महागठबंधन में ‘गांठ’ हुई और सख्त
सोनिया का फोन आने पर महागठबंधन में विवाद सुलझाने का प्रयास तेज
RJD ने नीतीश को दिखाई औकात, हमारे पास 80 MLA

हवाईअड्डे पर एक संवाददाता द्वारा तेजस्वी के इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर लालू बिफर पड़े। उन्होंने डपटते हुए कहा कि क्या तेजस्वी को आपने जिताया है? लोगों ने तेजस्वी को चुना है।

लालू में करोड़ों रुपए के चारा घोटाले से जुड़े तीन मामलों में पेश होने रांची स्थित सीबीआई की अदालत में आए थे। अदालत में गवाहों के बयान दर्ज किए गए।