Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
अनिता भदेल ने किया 90 लाख के सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य का शुभारम्भ - Sabguru News
Home Rajasthan Ajmer अनिता भदेल ने किया 90 लाख के सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य का शुभारम्भ

अनिता भदेल ने किया 90 लाख के सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य का शुभारम्भ

0
अनिता भदेल ने किया 90 लाख के सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य का शुभारम्भ

अजमेर। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल ने शनिवार को अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 90 लाख की लागत के सड़क सुदृढ़ीकरण कार्यों का शुभारम्भ किया।

भदेल ने कहा कि वर्तमान सरकार विकास के लिए समर्पित है। राजकीय सीनियर सैकण्ड्री बालिका विद्यालय पहाड़गंज से अजय नगर तक की सड़क का नवीनीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इस कार्य पर 90 लाख रूपए की लागत आएगी।

सड़कों के सुदृढीकरण के साथ-साथ विभिन्न पुलियाओं को भी चौड़ा किया जाएगा। इससे यातायात का आवागमन सुगम होगा। इस सड़क के विकास कार्य के पूर्ण होने से आम लोगों के साथ-साथ मरीजों को भी लाभ होगा। सैटेलाइट अस्पताल जाने वाले मरीजों और परिजनों को भी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को केन्द्र में रखकर योजनाएं बना रही है। इसी का परिणाम है कि उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीब व्यक्ति को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए है। इससे बीपीएल परिवारों की महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विभिन्न सामाजिक सुरक्षा की जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्ति लाभान्वित हो रहे है।

नगर निगम के महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने कहा कि अजमेर शहर के विकास के लिए सरकार द्वारा पर्याप्त राशि उपलब्ध करवाई जा रही है। अजमेर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए करोड़ों का बजट स्वीकृत किया गया है।

स्मार्ट सिटी के कार्य धरातल पर नजर आने लगे है। इन विकास कार्यों का उपयोग करके अजमेर की जनता स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेगी। नगर निगम के उप महापौर संपत सांखला ने भी समारोह को संबोधित किया।

राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुन्दर शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा विकास की गंगा बहायी जा रही है। अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में प्रतिदिन उद्घाटन, शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम किए जा रहे हैै। अरबों की राशि क्षेत्र के विकास के लिए उपलब्ध करवाई गई है।

समारोह में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी क्रिकेट प्रतियोगिता एवं बालिका कौशल विकास शिविर में भाग लेने वाले बालक-बालिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी क्रिकेट प्रतियोगिता में वार्ड 17 की दो टीमों ने भाग लिया था इन टीमों के खिलाड़ियों को ट्रेक सूट प्रदान किए गए।

पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी बालिका कौशल विकास शिविर में भाग लेने वाली बालिकाओं ने भदेल को शिविर के दौरान सीखे गए हुनर का उपयोग लेने का वादा दोहराया।

समारोह में श्रम विभाग के संनिर्माण एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण मण्डल में पंजीकृत श्रमिकों को सहायता राशि वितरित की गई। फरीदाबाद कॉलोनी निवासी हिताधिकारी मुरारी लाल खर्रा की मृत्यु पर उनकी पत्नी मांगी बाई को 2 लाख रूपए की सहायता राशि वितरित की गई।

इसी प्रकार शुभशक्ति योजना के अन्तर्गत 4 बालिकाओं आशिकी, किरण, पूनम एवं भानू को उच्च अध्यन के लिए 55-55 हजार रूपए की राशि उपलब्ध करवाई गई। भदेल ने पूनम की माताजी से सहायता राशि का उपयोग अध्यन के लिए ही करने के लिए आग्रह किया।

इस अवसर पर नगर निगम के उप महापौर संपत सांखला, पूर्व विधायक हरीश झामनानी, पार्षद भवानी सिंह जैदिया एवं मोहन लालवानी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।