

श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में अपने घर में अकेली सो रही एक महिला से उसका पड़ोसी दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया।
विजयपुर थाना क्षेत्र पुलिस के मुताबिक गांव थाग का पुरा निवासी इस महिला (34) का पति किसी काम से दूसरे गांव गया था।
शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात महिला घर में अकेली थी, तभी उसके पड़ोस में रहने वाला बीरबल कुशवाह उसके आंगन की दीवार फांद कर घर में घुस गया।
महिला के चिल्लाने पर आरोपी ने उसके मुंह में कपडा ठूंस दिया और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया।
महिला ने शनिवार सुबह पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने अपराध को अंजाम देने के बाद उसे इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।