Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
महिला से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म - Sabguru News
Home India City News महिला से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म

महिला से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म

0
महिला से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म
woman gangraped at gunpoint in ghaziabad
woman gangraped at gunpoint in ghaziabad
woman gangraped at gunpoint in ghaziabad

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद में मुरादनगर थानाक्षेत्र के एक गांव के खेत में चारा लेने गई एक महिला से तीन युवकों ने तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मुरादनगर थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली चार बच्चों की मां रोहिणी (काल्पनिक नाम) सोमवार शाम खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी, जहां तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और तमंचा दिखाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर युवकों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया है और जाते वक्त सोने की झुमकियां भी लूटकर ले गए।

महिला ने एक युवक का नाम बताते हुए तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी उम्मेद यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद ही सही तस्वीर सामने आएगी। पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया।