Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
फरीदाबाद में रेप के दो मामलों में 4 युवक नामजद - Sabguru News
Home India City News फरीदाबाद में रेप के दो मामलों में 4 युवक नामजद

फरीदाबाद में रेप के दो मामलों में 4 युवक नामजद

0
फरीदाबाद में रेप के दो मामलों में 4 युवक नामजद
four youth booked for two rape case in faridabad
four youth booked for two rape case in faridabad
four youth booked for two rape case in faridabad

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में शुक्रवार रात कथित दुष्कर्म की दो अलग अलग घटनाएं सामने आई हैं। इस बाबत पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

पहले मामले में बल्लभगढ़ की एक 20 वर्षीय युवती ने अपने किरायेदार पर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप लगाया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पीडि़ता ने शिकायत की है कि आरोपी रोहताश उसके घर में अपने दो साथियों के साथ किराये पर रहता है।

युवती ने बताया कि शुक्रवार रात जब घर में सब सो गए तो रोहताश उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ बलात्कार किया।

पीडि़ता के अनुसार उसके शोर मचाने पर बाहर सो रहीं उसकी बुआ और फूफा कमरे में आ गए। रोहताश तथा उसके साथियों ने उनसे मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

वहीं एक अन्य मामले में, शहर की 21 वर्षीय एक लड़की ने पुलिस में शिकायत की है कि शुक्रवार को वह अपने घर से अपनी सहेली के घर जाने के लिए निकली थी तो रास्ते में एक कार में उसे तीन युवक मिले, जो उसके साथ पहले टयूशन में पढ़ते थे।

उनमें से एक हरीश कौशिक नाम युवक भी था। आरोपियों ने उसे जबरदस्ती कार में बिठा लिया और उसे जबरन कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसे पीकर उसे चक्कर आने लगे ।

उसके बाद तीनों युवकों ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसे छोड़कर भाग गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।