Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
सौतेले पिता ने किशोरी पुत्री की चाकू घोंपकर की हत्या - Sabguru News
Home India City News सौतेले पिता ने किशोरी पुत्री की चाकू घोंपकर की हत्या

सौतेले पिता ने किशोरी पुत्री की चाकू घोंपकर की हत्या

0
सौतेले पिता ने किशोरी पुत्री की चाकू घोंपकर की हत्या
teenage girl stabbed to death by step father
teenage girl stabbed to death by step father
teenage girl stabbed to death by step father

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के चाणक्यापुरी इलाके में सौतेले पिता द्वारा बुधवार को चाकूू से किए गए हमले में 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई जबकि उसकी मां और भाई जख्मी हो गए।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वारदात सुबह करीब सात बजकर 20 मिनट पर एक बंगले के सर्वेंट क्वाटर में घटित हुई। नई दिल्ली के मालचा मार्ग पर स्थित इस बंगले को जापान दूतावास के अधिकारी ने किराये पर लिया हुआ है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी की शिनाख्त सुभाष के तौर पर हुई है जो पेशे से चालक है। उसकी पत्नी रेणु बंगले में घरेलू सहायिका है और उसे ही एक क्वार्टर आवंटित हुआ था जहां वह अपनी बेटी रूबिना 16 और बेटे रोहित 18 के साथ रहती है।

अधिकारी ने कहा कि सुभाष रूबिना और रोहित का सौतेला पिता है और उनसे अलग रहता था तथा कभी कभार परिवार से मिलने के लिए आता था। जांच में यह बात सामने आई है कि वह अपनी पत्नी से एक पुश्तैनी संपत्ति को उसके नाम पर करने का दवाब बना रहा था।

सुबह सुभाष घर आया और उसकी रेणु से बहस होने लगी जिसमें बाद में, रूबिना और रोहित भी शामिल हो गए।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुभाष ने अचानक से एक चाकू निकाला और अपने परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। जब उसकी रोहित के साथ हाथापाई हुई तो उसे खुद भी गंभीर चोंटे आई है। रोहित ने अपने पिता को रोकने की कोशिश की थी।

अधिकारी ने कहा कि रूबिना के सीने में गंभीर चोटें आईं। रोहित उसे अस्पताल लेकर गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रोहित भी घायल हो गया था उसे भी अस्पताल में भर्ती किया गया।

अधिकारी ने कहा कि इस बीच पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रेणु और सुभाष को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत खतरे से बाहर है।