Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
गायत्री शक्ति पीठ पर मनाया गया बसंत पंचमी उत्सव - Sabguru News
Home Rajasthan Pali गायत्री शक्ति पीठ पर मनाया गया बसंत पंचमी उत्सव

गायत्री शक्ति पीठ पर मनाया गया बसंत पंचमी उत्सव

0
गायत्री शक्ति पीठ पर मनाया गया बसंत पंचमी उत्सव
Vasant Panchami festival celebrated by Gayatri power in pali
Vasant Panchami festival celebrated by Gayatri power in pali
Vasant Panchami festival celebrated by Gayatri power in pali

पाली। पाली शहर में पुराना हाउसिंग बोर्ड स्थित गायत्री शक्ति पीठ पर शुक्रवार को बसंत पंचमी उत्सव उल्लास से मनाया गया। इस मौके पर गायत्री परिजनों ने महेश बिंजानी व गोविन्दसिंह के नेतृत्व में गायत्री मंत्र जप-तप किया।

सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक जप तप का आयोजन हुआ। इसके बाद महागायत्री के समक्ष नित्य प्रतिदिन गायत्री यज्ञ सोहनलाल व्यास, हरिगोपाल सोनी द्वारा गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय मंत्र व मां सरस्वती की आहुतियां प्रदान की गई। सभी ने जन कल्याण व सुख समृद्धि की कामना की।

मुख्य वेदी पर यजमान मुरलीधर गौड़ सपत्नीक व सरदार सिंह जयपुर पत्नी सरोज कंवर, नारायणराम माली पत्नी जानकी देवी विराजे तथा गायत्री यज्ञ में आहुतियां प्रदान की।

गायत्री यज्ञ में आज्यहुति होम के बाद सारा की ढाणी जैतपुर की आशा का पुशंवन संस्कार किया गया। हवन में खीर की आहुतियां प्रदान करवाने के बाद प्रसाद खिलाया गया।

गायत्री मां की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा होने के बाद से ही अखण्ड ज्योति दीपक के समक्ष सभी गायत्री परिजनों ने बारह मास अखण्ड ज्योति जलाने का संकल्प लिया एवं टंकोर घंटा आदि की पूजा-अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बसंत पंचमी उत्सव के उपलक्ष्य में की गई। आरती व देवों के विसर्जन के साथ यज्ञ का समापन हुआ।

बसंत पंचमी के कार्यक्रम में अध्यक्ष, बाबूलाल मण्डोरा, जेठमल डाबी, हनुमानसिंह राजपुरोहित, हरिराम सुथार, हरिश पारिक, नृसिंहजी, नारायणराम, अशोक दाधीच, देवांग सोनी, बाबूलाल, आनंद शर्मा, दिनेश भार्गव, महेन्द्रसिंह बैंगलोर, बाईजी सा आदि गायत्री परिजन मौजूद थे।

गायत्री मां की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के नित्य होने वाले कार्यक्रम

सुबह 6 बजे से 7 बजे तक गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र का जप-तप। शाम को यज्ञ 7 बजे से 8:30 बजे तक। 24 घंटे गायत्री शक्ति पीठ पर अखण्ड ज्योति दीपक के दर्शन की व्यवस्था की गई है। शाम 5:30 बजे आद्य शक्ति मां गायत्री की आरती व गायत्री चालीसा का पाठ किया जाएगा। गायत्री यज्ञ के साथ सभी प्रकार के संस्कार भी नित्य प्रतिदिन करवाए जाएंगे। शाम को भजन व सत्संग का आयोजन होगा।

गायत्री परिवार के प्रवक्ता जगदीश दुबे ने बताया के नित्य प्रतिदिन गायत्री यज्ञ सुबह के समय गायत्री परिजनों के द्वारा तथा शाम को जन्मोत्सव व विवाह उत्सव के दिवस पर दीप यज्ञ का आयोजन भी करवाया जाता है। किसी भी मन्दिर या मोहल्ले अथवा घर पर भी जन कल्याण एवं सुख समृद्धि के लिए गायत्री यज्ञ व गायत्री दीप यज्ञ करवाए जाएंगे।

गायत्री शक्ति पीठ पर गुरूदेव पण्डित परम पूज्य श्रीराम शर्मा का सद् साहित्य व धार्मिक पुस्तके, स्टीकर्स, मालाऐं, हवन सामग्री, बैच आदि वस्तुओं की स्टॉल नित्य प्रतिदिन खुली रहेगी। सभी शहरवासी गायत्री शक्ति पीठ पर धार्मिक कार्य हेतु आमंत्रित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here