Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
सहारनपुर : गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने के आरोपी का पिता भी भेजा जेल - Sabguru News
Home India City News सहारनपुर : गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने के आरोपी का पिता भी भेजा जेल

सहारनपुर : गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने के आरोपी का पिता भी भेजा जेल

0
सहारनपुर : गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने के आरोपी का पिता भी भेजा जेल

arrje

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर की नदीम कालोनी में 17 दिन पूर्व रिश्तेदारी में आई प्रेमिका को जिन्दा जलाकर मारने वाले प्रेमी के पिता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मृत्यु पूर्व दिए गए बयान में पीडि़ता के आरोपी का भी नाम लेने पर पुलिस ने उसके खिलाफ यह कार्यवाही की। प्रेमी पहले से ही जेल में बंद है।

थाना कुतुबशेर के रांगड़ो का पुल स्थित दाउद सराय निवासी 17 वर्षीय इकरा उर्फ सानिया पुत्री अब्दुल अजीज को पांच मार्च की देर शाम नदीम कालोनी स्थित उसकी मौसी के घर में पहुंच पड़ौस में ही रहने वाले प्रेमी सलमान पुत्र पप्पू ने जिन्दा जला डाला था।

किशोरी ने दिल्ली में दम तोड़ दिया था। उसकी मौसी रजिया की ओर से सलमान सहित उसकी बहन कामनी और दोस्त अजहर के खिलाफ उसके घर में घुसकर उसकी भांजी को शादी के लिए राजी न होने पर जिन्दा जलाकर मारने की रिर्पोट थाना कुुतुबशेर में दर्ज कराई थी।

इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी सलमान को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि सोमवार को उसके पिता पप्पू को भी कल्पना तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी गिरफ्तारी भी इसी मामले में हुई है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि एफआईआर में पप्पू का नाम न होने के बावजूद मृत्यु पूर्व दिए गए ब्यान में इकरा उर्फ सानिया ने पप्पू को भी घटना का जिम्मेदार ठहराया था। जिसके चलते उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।