Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
सुखविंदर सिंह, शान ने होली के मौके पर एकजुटता गीत गाया - Sabguru News
Home Entertainment Bollywood सुखविंदर सिंह, शान ने होली के मौके पर एकजुटता गीत गाया

सुखविंदर सिंह, शान ने होली के मौके पर एकजुटता गीत गाया

0
सुखविंदर सिंह, शान ने होली के मौके पर एकजुटता गीत गाया
Sukhwinder Singh, Shaan sing unity song to mark Holi
Sukhwinder Singh, Shaan sing unity song to mark Holi
Sukhwinder Singh, Shaan sing unity song to mark Holi

मुंबई। सुखविंदर सिंह, शान, कुणाल गांजावाला समेत कई बॉलीवुड गायक यूनिटी ट्रैक ‘दीवारें’ गाने के लिए साथ आए हैं।

यह संगीत वीडियो होली की भावना से प्रेरित है और उसमें उन काल्पनिक दीवारों को ढहा देने की जरूरत पर बल दिया गया है जो लोगों को बांटती हैं। इस गाने को जिन अन्य गायकों ने अपनी आवाज दी है, उनमें जावेद अली, सूरज जगन, एशकिंग और जोनिता गांधी शामिल हैं।

इस संगीत वीडियो में कई बच्चे अलग अलग रंगों में नजर आते हैं जो किसी मुश्किल मेंं फंसे हैं और गायक जाति एवं पंथ से उपर उठकर उन्हें उन मुश्किलों से मुक्त कराने की अपील करते हुए नजर आते हैं।

इस वीडियो का निर्देशन करने वाले जायसवाल ने एक बयान में कहा कि संगीत की ताकत सर्वव्यापी है। संगीत में कुछ ऐसा है जो आपको मरहम लगाता है, आपकी दशा को आकार प्रदान करता है और आप जिस तरह अनुभव करते हैं, उसमें बदलाव लाता है।