Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
लखनऊ में केशव मौर्य ने भरी हुंकार, 265 से अधिक सीट जीतेगी भाजपा - Sabguru News
Home UP Agra लखनऊ में केशव मौर्य ने भरी हुंकार, 265 से अधिक सीट जीतेगी भाजपा

लखनऊ में केशव मौर्य ने भरी हुंकार, 265 से अधिक सीट जीतेगी भाजपा

0
लखनऊ में केशव मौर्य ने भरी हुंकार, 265 से अधिक सीट जीतेगी भाजपा
Uttar Pradesh : keshav prasad maurya claims of winning 265 seats out of 403 in 2017
Uttar Pradesh bjp news
Uttar Pradesh : keshav prasad maurya claims of winning 265 seats out of 403 in 2017

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बनने के बाद केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे। पहले दिन ही हुंकार भरते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी 2017 में लोकसभा चुनाव की तरह प्रदर्शन करेगी और 265 से अधिक सीट जीतकर सूबे में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

मौर्य ने कहा कि भाजपा अब उत्तर प्रदेश को सपा और बसपा से मुक्ति दिलाएगी। उन्होंने कहा कि सपा के शासन में इस समय प्रदेश में गुंडागर्दी और अपराध चरम पर है। उन्होंने कहा कि इस समय देश को शक्तिशाली नेतृत्व मिला है। पार्टी ने हमें जो जिम्मेदारी दी है, बड़ों के आशीर्वाद से उसे बखूबी निभाऊंगा। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठों का अनुभव लेकर पार्टी को आगे ले जाने की कोशिश करूंगा।

केशव ने यह भी कहा कि वह कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए कभी भी पीछे नहीं हटेंगे। नियुक्ति के बाद से ही अपने ऊपर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए नवनियुक्त भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कुछ लोग उन्हें अपराधी बताने में लगे हैं जबकि वास्तविकता यह है कि उन्होंने सदैव पार्टी कार्यकर्ताओं और संगठन के लिए संघर्ष किया।

सपा और बसपा पर प्रहार करते हुए केशव मौर्य ने कहा कि दोनों दलों में वन मैन शो है जबकि भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास करती है। भाजपा में मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ताओं को भी बड़ी जिम्मेदारी मिलती है, यही सच्चा लोकतंत्र है।

इस अवसर पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि जो लोग राष्ट्रीय नेतृत्व के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें 2017 तक चुप बैठ जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं केशव प्रसाद से एक बात कहना चाहता हूं कि जैसे को तैसे वाली नीति होनी चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद केशव मौर्य सोमवार को शताब्दी एक्सप्रेस से राजधानी पहुंचे। चारबाग रेलवे स्टेशन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। रेलवे स्टेशन से वह जुलूश की शक्ल में भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हुए। रास्ते में कई जगह स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने नये अध्यक्ष का स्वागत किया।

भाजपा मुख्यालय पर केशव मौर्य के स्वागत में प्रदेश इकाई के ज्यादातर पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक उपस्थित थे। इनमें प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री प्रो0 राम शंकर कठेरिया, संतोष गंगवार, महेश शर्मा, साध्वी निरंजन ज्योति प्रमुख रहे।