Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो चाकू से मार डाला - Sabguru News
Home India City News पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो चाकू से मार डाला

पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो चाकू से मार डाला

0
पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो चाकू से मार डाला
ranchi : husband stabbed in front of his wife, died
ranchi : husband stabbed in front of his wife, died
ranchi : husband stabbed in front of his wife, died

रांची। रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र के बालसिरिंग गांव में एक युवक ने एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना शनिवार देर रात की है।

बालसिरिंग गांव निवासी दीपू लोहरा (32) की अजय लोहरा ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से अजय लोहरा फरार है। दीपू मूल रुप से लातेहार के बालूमाथ का रहने वाला है। यहां वह क्रशर में मजूदरी करता था।

जानकारी के अनुसार दीपू लोहरा की पत्नी शौच के लिए गई थी। इसी दौरान अजय ने उसके साथ छेड़छाड़ की। वापस लौटने पर पत्नी ने घटना की जानकारी दीपू लोहरा को दी। इसके बाद दीपू और अजय में विवाद हुआ और मारपीट भी हुई।

मारपीट के दौरान अजय ने चाकू से दीपू पर हमला कर दिया है। घटना में उसकी पत्नी को भी चोट आई है। इसके बाद अजय फरार हो गया। दीपू को संत विसेंट अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने ड्रेसिंग कर उसे घर ले जाने को कहा।

रविवार सुबह 8 बजे उसकी मौत हो गई। ओपी प्रभारी ने बताया कि पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।