![निको रोसबर्ग ने जीता चीनी ग्रां प्री का खिताब निको रोसबर्ग ने जीता चीनी ग्रां प्री का खिताब](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/04/gpee.jpg)
![F1 : Nico Rosberg wins dramatic Chinese Grand Prix to extend championship lead](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/04/gpee.jpg)
शंघाई। मर्सिडीज चालक निको रोसबर्ग ने 2016 फॉर्मूला वन सीजन में अपना शानदार फार्म जारी रखते हुए चीनी ग्रां प्री का खिताब अपने नाम कर लिया है। रोसबर्ग ने इसके पहले ऑस्ट्रेलिया और बहरीन में दो उद्घाटन रेस जीता था।
रोसबर्ग ने शंघाई इंटरनेशनल सर्किट में फेरारी के सेबेस्टियन वेट्टल और रेड बुल के डेनियल कव्यात को शिकस्त दी। इस रेस में मौजूदा विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन सातवें स्थान पर रहे।
यह रोसबर्ग की लगातार छठी जीत (तीन पिछले सीजन से) थी। रोसबर्ग चैम्पियनशिप में विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन पर 36 अंक की बढ़त बनाए हुए हैं।