Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
कानपुर में पहली बार बना महिला एसी शौचालय, महिलाओं में दिखी खुशी - Sabguru News
Home Breaking कानपुर में पहली बार बना महिला एसी शौचालय, महिलाओं में दिखी खुशी

कानपुर में पहली बार बना महिला एसी शौचालय, महिलाओं में दिखी खुशी

0
कानपुर में पहली बार बना महिला एसी शौचालय, महिलाओं में दिखी खुशी
first Air Conditioned women toilet built in kanpur
first Air Conditioned women toilet built in kanpur
first Air Conditioned women toilet built in kanpur

कानपुर। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक जागरुक बेटी ने अपनी शादी इसलिए तोड़ी की उसके ससुराल में शौचालय नहीं था।

वहीं एक अच्छी सोच और महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए शहर के घने बाजार में नगर निगम द्वारा महिला एअरकंडीशन (एसी) शौचालय खुलवाया है, जिसकी लागत तकरीबन पांच लाख रुपए आंकी गई है। बाजार में एसी शौचालय खुलने से यहां पर आने-जाने वाली महिलाएं काफी खुश दिखी और उन्होंने अच्छे दिन आने की बात कहीं है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को जागरुक और घर-घर शौचालय बनाने की बात जनता से लगातार कह रहे हैं। लेकिन उनकी इस बात को लोग नजरअदांज कर आज भी घरों में शौचालय नहीं बनवा रहे हैं।

यहीं नतीजा है कि लखनऊ की जागरुक बेटी नेहा ससुराल में शौचालय न होने पर शादी से इन्कार कर दिया और कहां कि ऐसी जगह मुझे शादी नहीं करनी है जहां शौचालय न हो। जबकि कानपुर शहर में जगह-जगह शौचालय बनवाने का जिम्मा लिए नगर निगम विभाग ने बेकनगंज इलाके में महिला एसी शौचालय बनवाया गया है।

क्षेत्रीय पार्षद हाजी सुहैल अहमद ने बताया कि बाजार में महिला शौचालय न होने के कारण काफी परेशानियां होती थी। क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को देखते हुए उन्होंने महिला शौचालय बनवाने की बात नगर आयुक्त से की।

उनका कहना है कि उनकी यह पहल को देखते हुए नगर आयुक्त ने शौचालय बनवाने के लिए जगह दे दी तथा इसे बनाने के लिए उनका तकरीबन पांच लाख रुपए खर्च आया है। पार्षद ने बताया कि कानपुर शहर में यह पहला महिला एसी शौचालय बनाया गया है।

शौचालय खुलने से महिलाओं में दिखी खुशी

शहर के सबसे आबादी वाले इलाके बेकनगंज बाजार में महिला एसी शौचालय खुलने से खुशी देखी गयी। वहीं बाजार में आने वाली महिलाओं को कहना है कि बेकनगंज बाजार में महिलाओं के टॉयलेट का होना बहुत जरूरी था। टॉयलेट न होने से महिलाओं को काफी समस्या होती थी। अब लोगों की सोच बदल रही है। महिलाएं भी जागृत हो रही हैं। महिलाओं की सोच बदल रही हैं।

शहर में बनाए जाएंगे 100 टॉयलेट

हाजी सुहैल अहमद ने बताया कि उन्होंने दिल्ली की एक-दो संस्था से बात की है, जो पूरे शहर में इस तरह से करीब 100 टॉयलेट का निर्माण करेगी। हांलाकि अभी कोई संस्था फाइनल नहीं हुई है। इसके लिए उन्होंने नगर निगम से भी बात कर ली है, विभाग जमीन देने के लिए राजी है अगर कोई संस्था इस ओर अपना कदम बढ़ाती है तो जल्द ही शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में महिला शौचालय बनवाया जायेगा।