Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
सीबीएसई 12वी बोर्ड में सिरोही सेंट पॉल्स में लड़कियों ने मारी बाजी - Sabguru News
Home Breaking सीबीएसई 12वी बोर्ड में सिरोही सेंट पॉल्स में लड़कियों ने मारी बाजी

सीबीएसई 12वी बोर्ड में सिरोही सेंट पॉल्स में लड़कियों ने मारी बाजी

0
सीबीएसई 12वी बोर्ड में सिरोही सेंट पॉल्स में लड़कियों ने मारी बाजी

charu

सबगुरु  न्यूज –सिरोही। सेंट पॉल सीनियर सेकण्डरी स्कूल का केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा जारी 12वीं विज्ञान, वाणिज्य, कला का परीक्षा परीणाम शत प्रतिशत रहा। तीनो ही वर्गों में लड़कियां टॉपर रही।

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जोजो ने बताया कि विज्ञान वर्ग में चारू भाटिया 93 प्रतिशत, आशिता गुलाबवानी 92 प्रतिशत, तर्जनी खियानी 91 प्रतिशत प्राप्त किया। तीनों ही जीव विज्ञान की हैं।

charu2

वहीं वाणिज्य वर्ग में कोमल रावल 90 प्रतिशत, ध्रुवसिंह चौहान 88 प्रतिशत, मनीषा रावल 84 प्रतिशत रही। कला वर्ग में धारणा गोयल 90 प्रतिशत, विधि राठौड 88 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

charu3

तीनों संकायों में स्कूल में इस वर्ष 64 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमे से 58  प्रथम और 6 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। तीनो संकायों में शत प्रतिशत परिणाम रहने पर विद्यालय मैनेजमेंट की ओर से शिक्षिकागण को एवं विद्यालय प्रशासन को आभार व्यक्त किया।

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लीक करें

saewa