Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
दरिंदगी : 16 साल की लडकी से 33 लोगों ने 36 घंटे किया गैंगरेप - Sabguru News
Home Breaking दरिंदगी : 16 साल की लडकी से 33 लोगों ने 36 घंटे किया गैंगरेप

दरिंदगी : 16 साल की लडकी से 33 लोगों ने 36 घंटे किया गैंगरेप

0
दरिंदगी : 16 साल की लडकी से 33 लोगों ने 36 घंटे किया गैंगरेप
गैंगरेप की घटना के विरोध में सडकों पर उतरी महिलाएं।
16 year old girl in rio was gangraped by 33 men for 36 hours in her boyfriend house
गैंगरेप की घटना के विरोध में सडकों पर उतरी महिलाएं।

रियो डी जनेरियो। लैटिन अमरीका के सबसे बड़े देश ब्राजील में 16 वर्षीय लड़की के साथ 33 लोगों द्वारा 36 घंटे तक गैंगरेप की घटना से पूरा ब्राजील सकते में हैं। आरोपियों ने लडक़ी के फोटोज और वीडियो ट्विटर पर डाल दिए।

इस पर लोग भडक गए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। घटना के बाद तुरंत हरकत में आए प्रशासन ने ये अश्लील फोटोज हटाने के आदेश दिए।दरिंदगी की हद पार करके की गई इस वारदात में शामिल लोगों में से पुलिस ने 4 की पहचान कर ली है और उनकी तलाश जारी है।

पुलिस ने चार लोगों को पकड़ने और अन्य लोगों की पहचान करने के लिए लोगों से मदद करने को कहा है। स्थानीय रिपोर्ट में बताया गया है कि सूचना साझा करने के लिए बनाए गए एक हॉटलाइन पर 800 से अधिक लोगों ने फोन किया।

बताया जा रहा है कि यह वारदात पिछले शनिवार को उस समय हुई जब पीडिता अपने ब्यॉयफ्रेंड के यहां गई थी। लड़की रियो डी जनेरियो के पश्चिमी हिस्से में झुग्गी बस्ती इलाके साओ जोआओ में अपने ब्यॉयफ्रेंड के यहां गई थी। रात को वह वहीं रुकी लेकिन जब रविवार सुबह जागी तो खुद को 33 लोगों से घिरा हुआ पाया। इनमें से कई हथियार लिए हुए थे। इसके बाद इन लोगों ने 36 घंटे से ज्यादा वक्त तक इस लडक़ी से गैंगरेप किया। पीडिता का अस्पताल में उपचार चल रहा है तथा वह गहरे सदमे में है।

यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब दो माह बाद ब्राजील के इस शहर में ओलंपिक खेल होने वाले है। लड़की से गैंगरेप का मामला तब सामने आया जब 800 से अधिक लोगों ने स्टेट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के कार्यालय से संपर्क साधा।

छोटे कपडे़ पहनना पीडि़ता की गलती नहीं

ओ ग्लोबो समाचारपत्र में एक संक्षिप्त बयान में 16 वर्षीय लड़की ने कहा कि मैं चाहती हूं कि भगवान न्याय करे। मैं तबाह हो गई हूं। उसने कहा कि यह एक कलंक है, जिससे मैं सबसे अधिक दुखी हूं। यह ऐसा है मानो लोग कह रहे हैं कि यह इसकी गलती है। उसने छोटे कपड़े पहने थे। मैं लोगों को बताना चाहती हूं कि यह पीड़ित औरत की गलती नहीं होती है।

महिलाओं के खिलाफ हिंसा की स्थानीक समस्या

इस घटना से महिलाओं के खिलाफ हिंसा की स्थानीक समस्या उजागर होती है। लैंगिकता से संबंधित अपराधों पर विचार करने के लिए कार्यवाहक राष्ट्रपति मिशेल टेमर ने ब्राजील के राज्यों के सभी सुरक्षा मंत्रियों की एक आपात बैठक बुलाई थी, जिसके बाद यह घोषणा की गई है।

टेमर ने एक बयान में कहा है, हम लोग 21वीं सदी में रह रहे हैं और उसमें इस तरह के जघन्य अपराधों का होना विचित्र है। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराधों से निपटने के लिए एक संघीय पुलिस बल इकाई के गठन का वादा किया है।