Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
सीबीएसई दसवीं का परिणाम घोषित, छात्राओं ने लहराया परचम - Sabguru News
Home UP Agra सीबीएसई दसवीं का परिणाम घोषित, छात्राओं ने लहराया परचम

सीबीएसई दसवीं का परिणाम घोषित, छात्राओं ने लहराया परचम

0
सीबीएसई दसवीं का परिणाम घोषित, छात्राओं ने लहराया परचम

CBSE Class 10th results 2016

लखनऊ। केन्द्रीय माध्यमिक विद्यालय (सीबीएसई) दसवीं के नतीजों की घोषणा शनिवार को हो गई। इलाहबाद रीजन समेत सभी क्षेत्रों की घोषणा कर दी गई है। एक बार फिर लड़कियों ने अपना परचम लहराया है।

इस बार 14,99, 122 छात्रों ने सीबीएसई 10वीं का परीक्षा दी थी। जिसमे से 8.92,685 छात्र और 6,06,437 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। राजधानी स्थित रानी लक्ष्मी बाई स्कूल में 662 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परिणाम 100 प्रतिशत रहा।

लखनऊ पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज्स में 628 छात्रों ने भाग लिया। 75 छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए की रैंक हासिल की है। रानी लक्ष्मी बाई के प्रबंधक जयपाल सिंह ने बताया कि बच्चों की लगन और शिक्षकों की कड़ी मेहनत का यह परिणाम रहा है।

हर वर्ष बच्चें हमारे यहां इम्प्रूव कर रहे हैं। वहीं लखनऊ पब्लिक स्कूल के प्रबंधक एसपी सिंह ने कहा यह परिणाम बच्चों की ठीक ढंग से पढ़ाई और शिक्षकों ने भी जीतोड़ मेहनत की है। छात्र-छात्राएं और शिक्षक बधाई के पात्र है।

रानी लक्ष्मी बाई स्कूल हर्षित विश्वकर्मा ने सीजीपीए- 10 रैंक हासिल की है। यह आगे चलकर सीए बनना चाहते हैं। इनके पिता बढ़ई का काम करते है। मां गृहणी है। यह अपनी सफलता नियमित अध्ययन को मानते हैं।

लखनऊ पब्लिक स्कूल के सिद्धार्थ सिंह के पिता बैंक में कैशियर हैं। मां गृहणी है। यह समाज सेवा के जारिये से लोगों की मदद करना चाहते हैं। सिद्धार्थ का कहना है स्कूल में नियमित अध्ययन से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। यह पर सभी शिक्षकों ने अच्छे से पढ़ाई करवाई है। जिससे मुझे सफलता मिली है।

रानी लक्ष्मी बाई स्कूल आयुष द्विवेदी, आगे चलकर मैकेनिकल इंजीनियर बनना चाहते है। आयुष का मानना है कि स्कूल की पढ़ाई के साथ घर में नियमित अध्ययन जरूरी है।

रानी लक्ष्मी बाई स्कूल की अरूणिमा वर्मा, आगे चलकर सिविल सर्विसेज में जाना चाहती है। अरूणिमा के पिता पेशे से ड्राइवर है। इन्होंने परीक्षा में सीजीपीए- 10 रैंक हासिल की है। इन्होनें सुबह के अध्ययन पर ज्यादा जोर दिया है।

लखनऊ पब्लिक स्कूल की नुजहत खान, इनके पिता ईंट भटठे पर कार्य देखते हैं। नुजहत मलाला यूसुफजई को अपना आदर्श मानती हैं। यह आगे चलकर शिक्षा जगत में सोशल काम करना चाहती है।

मैने परीक्षाओं से पहले की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया। और अध्यापकों द्वारा पढ़ाए गए हर सब्जैक्ट को ध्यान से पढ़ा। मै भविष्य में आईएस बनना चाहती हूं। पिता अशोक कुमार एवं माता मीना रीवास्तव ने भी अपने बेटी के साथ अपनी खुशी जाहिर की।
आनन्दी श्रीवास्तव
रानी लक्ष्मी बाई स्कूल 10 सीजीपीए

शुभी दुबे ने अपने विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया। शुभी ने बताया कि मै इंजीनियरिंग की तैयारी करुंगी। पिता वहके दुबे एवं माता अनुपमा दुबे ने बताया कि बिना ट्यूशन के हमारी बेटी ने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं।
शुभी दुबे
रानी लक्ष्मी बाई स्कूल 10 सीजीपीए

सार्थक ने भी अपने विद्यालय का नाम रोशन करते हुए अपने माता-पिता को गर्व की अनूभूति कराई। पिता एमपी सिंह एवं माता प्रतिभा ने सार्थक के बारे में बताते हुए कहा कि पहले से ही पढ़ाई के लिए यह टेंशन में रहता था। अपने होमवर्क से लेकर रोजाना स्कूल जाता था। इसकी मेहनत आज रंग लाई।
सार्थक
रानी लक्ष्मी बाई स्कूल 10 सीजीपीए

uvaer