Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
sanjay singh appoints state in charge of aap himachal unit
Home Himachal Dharamsala आप ने हिमाचल संयोजक राजन सुशांत को हटाया, संजय सिंह बने नए प्रभारी

आप ने हिमाचल संयोजक राजन सुशांत को हटाया, संजय सिंह बने नए प्रभारी

0
आप ने हिमाचल संयोजक राजन सुशांत को हटाया, संजय सिंह बने नए प्रभारी
sanjay singh to be state in charge of aap himachal unit
sanjay singh to be state in charge of aap himachal unit
sanjay singh to be state in charge of aap himachal unit

धर्मशाला। आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में पार्टी संयोजक राजन सुशांत को संयोजक पद से हटा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में आगामी विधान सभा चुनावों की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी ने यह फैसला लिया है।

पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की कमान अब पार्टी के वरिष्ठ नेता व हिमाचल प्रभारी संजय सिंह को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने यह कदम प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए उठाया है, परंतु पार्टी के इस फैसले से राजन सुशांता को झटका लगा है।

कांगड़ा से लोकसभा के पूर्व सांसद राजन सुशांत भाजपा से बगावत कर आम आदमी पार्टी में चले गए थे तथा आप ने उन्हें प्रदेश की भागडोर सौंपी थी।

सुशांत जिला कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक व भाजपा सरकार में राजस्व मंत्री व बाद में लोकसभा सांसद चुने गये। भाजपा में उनकी न तो शांता कुमार से बनी और न ही धूमल से। यही वजह थी कि उन्होंने भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

सुशांत पिछले दो सालों में आप के लिए कुछ खास वे नया नही कर पाए जिसके चलते सुशांत के खिलाफ अंदरखाते अंसतोष बढ़ता गया था।

आम आदमी पार्टी की ऊना, पालमपुर व सुदरंनगर में हुई बैठकों में खुद संजय सिंह ने पार्टी की नब्ज टटोली तो उन्हें सुशांत की कार्यशैली का फीडबैक मिला। जिससे सुशांत को हटाने का एकाएक माहौल पार्टी में बनता चला गया।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि पार्टी ने सुशांत की जगह अब हिमाचल की कमान वरिष्ठ नेता संजय सिंह को सौंप दी है। संजय सिंह के साथ पार्टी प्रदेश के सब इंचार्ज दुर्गेश पाठक व आठ अन्य जोनल आब्र्जवर भी काम करेंगे।

पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी ने इन नियुक्तियों को हरी झंडी दे दी है। यह जोनल इंचार्ज पार्टी नेता संजय सिंह व दुर्गश पाठक की देशरेख में हिमाचल में संगठन के ढ़ांचे को मजबूत करने का काम करेंगे