Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
RSS veteran pracharak Suresh ketkar passed away
Home Latest news संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश केतकर का निधन

संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश केतकर का निधन

0
संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश केतकर का निधन
RSS veteran pracharak Suresh ketkar passed away after a brief illness in mumbai
RSS veteran pracharak Suresh ketkar
RSS veteran pracharak Suresh ketkar passed away after a brief illness in mumbai

मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश केतकर का शनिवार को लातुर में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। उनके अचानक निधन हो जाने से उनके भाई व अन्य परिवार के सदस्य शोकाकुल हैं। लातुर में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

केतकर मुल रुप से पुणे के ही थे और बीएससी व बीपीएड पदवी लेने के बाद उन्होंने कुछ समय नौकरी भी की थी। इसके बाद वह संघ के प्रचारक के काम में जुट गए।

सांगली, सोलापुर में संघ का काम करने के बाद उन्होंने मुंबई महानगर प्रचारक, महाराष्ट्र प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख, पश्चिम क्षेत्र प्रचारक, अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख, अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख, सह-सरकार्यवाह आदि दायित्व का निवर्हन किया था।

केतकर लाखों कार्यकर्ताओं के लिए आशा की किरण के रुप में ही थे। वह कार्यकर्ताओं से मिलते और उनकी समस्याओं का समाधान किया करते थे। इसी तरह वह पत्राचार के मार्फत भी कार्यकर्ताओं का समाधान किया करते थे।

उन्होंने क्रीड़ा भारती, संस्कार भारती, अखिल भारतीय किसान संघ जैसी कई संस्थाओं का निर्माण किया है, जो इस समय देशसेवा में लगी हुई हैं।