मुंबई। ‘कहानी-2 दुर्गा रानी सिंह’ फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया है और 2012 में आई फिल्म के मुकाबले इसमें दोगुना रहस्य एवं रोमांच और सस्पेंस का दावा किया गया है।
दो मिनट 35 सेकेंड के इस वीडियो में फिल्म निर्माता सुजॉय घोष ने उत्सुकता पैदा करने वाले दृश्य दिखाए हैं। विद्या बालन दुर्गा रानी सिंह की मुख्य भूमिका में हैं।
जबकि अर्जुन रामपाल ने एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते हुए रहस्य की परतें खोलने की कोशिश की हैं। ‘कहानी-2 दुर्गा रानी सिंह’ फिल्म दो दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।