Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
Minor girl had eloped with a lover, rescued from red light area
Home Bihar बिहार से प्रेमी संग भागी नाबालिग लडक़ी मुंबई के रेड लाइट एरिया में मिली

बिहार से प्रेमी संग भागी नाबालिग लडक़ी मुंबई के रेड लाइट एरिया में मिली

0
बिहार से प्रेमी संग भागी नाबालिग लडक़ी मुंबई के रेड लाइट एरिया में मिली
Minor girl had eloped with a lover, rescued from red light area
Minor girl had eloped with a lover, rescued from red light area
Minor girl had eloped with a lover, rescued from red light area

मुंबई। बिहार से प्रेमी के साथ भागी 16 वर्षीया एक नाबालिग लडक़ी पुलिस को पुणे स्थित रेड लाइट एरिया में मिली। पुलिस ने नाबालिग को वहां तक पहुंचाने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह बिहार के नितीश कुमार महापो व अंजनीकुमार शाहा ने 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची को अपने प्रेमजाल में फंसाकर भगाया था। तीनों जब कुर्ला टर्मिनस पहुंचे, तो वहां इनकी मुलाकात मानसिंह से हुई।

नितीश कुमार व अंजनी कुमार को नौकरी देने के बहाने मानसिंह पहले दादर लेकर आया। फिर वह तीनों को पनवेल ले गया। पनवेल में उसने नाबालिग लडक़ी के साथ अत्याचार भी किया।

बाद में मानसिंह ने पीड़ित लडकी को पुणे में अपनी बहन के पास 30 हजार रुपए में बेच दिया। इसके बाद मानसिंह की बहन ने पीडि़त लडक़ी को वेश्यालय में पहुंचा दिया।

पनवेल में जब मानसिंह ने लडक़ी को अपने कब्जे में ले लिया, नितीश कुमार व अंजनी कुमार ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस के पास की।

पनवेल पुलिस व पुणे पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इस मामले में अंजनी कुमार व नितीश कुमार पर भी नाबालिग लड़क़ी के अपहरण का मामला दर्ज किया है।

https://www.sabguru.com/alwar-police-arrest-man-who-chopped-wife-into-piece/

https://www.sabguru.com/buldhana-headmaster-among-11-teachers-arrested-raping-12-minor-tribal-girls-ashramshala-school/

https://www.sabguru.com/woman-stabbed-death-jilted-man-kanpur/

https://www.sabguru.com/madhya-pradesh-minor-girl-burnt-alive-in-a-haystack-in-raisen-district/