Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
3 women held for biting commuter in mumbai virar-bandra local train
Home India City News लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाली तीन महिला यात्री अरेस्ट

लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाली तीन महिला यात्री अरेस्ट

0
लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाली तीन महिला यात्री अरेस्ट
3 women held for biting commuter in mumbai virar-bandra local train
3 women held for biting commuter in mumbai virar-bandra local train
3 women held for biting commuter in mumbai virar-bandra local train

मुंबई। लोकल ट्रेन में मारपीट करने के जुर्म में पुलिस ने तीन महिला यात्रियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच स्थानीय रेलवे पुलिस कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह सात बजे वसई स्टेशन पर प्रभा नामक महिला ने चर्चगेट की ओर जाने वाली लोकल ट्रेन पकड़ने का प्रयास किया।

उस समय लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में पहले से यात्रा कर रही महिला यात्रियों ने पहले तो प्रभा को ट्रेन में चढऩे ही नहीं दे रही थी, लेकिन किसी तरह ट्रेन में चढने के बाद महिला यात्रियों ने प्रभा के साथ गाली-गलौज शुरु कर दिया।

इतना ही तीनों महिला यात्रियों ने प्रभा के हाथ में मुंह से काट लिया और जमकर मारा पीटा। इसकी शिकायत मिलते ही रेलवे पुलिस ने भाईंदर स्टेशन पर तीनों महिला यात्रियों को लोकल ट्रेन से उतार कर हिरासत में ले लिया।

इस मामले की जांच जारी है। इससे पहले दहाणु-चर्चगेट लोकल में इसी तरह की मारपीट के मामले में पुलिस ने 14 यात्रियों को गिरफ्तार किया था।