Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
bride drank poison during Wedding function in nashik
Home Breaking दुल्हन को किसी ओर से था प्यार, शादी के मण्डप में पिया जहर

दुल्हन को किसी ओर से था प्यार, शादी के मण्डप में पिया जहर

0
दुल्हन को किसी ओर से था प्यार, शादी के मण्डप में पिया जहर
bride drank poison during Wedding function in nashik
bride drank poison during Wedding function in nashik
bride drank poison during Wedding function in nashik

मुम्बई। नासिक के उपनगर में एक प्रेमिका ने बारातियों के सामने शादी के मण्डप में जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नासिक के उपनगर पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार उपनगर परिसर के एक मैदान में शादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। विवाह मण्डप में भाग-दौड़ मची थी और विवाह की तैयारियां अंतिम दौर में थी।

इसी बीच आक्रोशित व बदहवास प्रेमिका विवाह मंडप में पहुंची और दूल्हे को चुनौती देते हुए अपने प्यार का इजहार किया। बारातियों के सामने जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

जहर पीने के बाद हालत खराब होने से लोगों में अफरातफरी मच गई। जिसके बाद कुछ बारातियों ने आनन-फानन में युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना के बाद विवाह कार्यक्रम बेरंग हो गया।