Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
Samajwadi Party, Congress announce alliance for uttar pradesh elections
Home Breaking यूपी में ‘हाथ’ को मिला ‘साइकिल’ का साथ

यूपी में ‘हाथ’ को मिला ‘साइकिल’ का साथ

0
यूपी में ‘हाथ’ को मिला ‘साइकिल’ का साथ
Samajwadi Party, Congress announce alliance for uttar pradesh elections
Samajwadi Party, Congress announce alliance for uttar pradesh elections
Samajwadi Party, Congress announce alliance for uttar pradesh elections

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन तय हो गया है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

बता दें कि शनिवार को दिनभर की ऊहापोह के बाद देर शाम सोनिया गांधी ने अखिलेश को फोन किया था। राहुल और प्रियंका गांधी भी कोशिशें करते रहे। पहले कांग्रेस सपा से 110 से 120 सीट मांग रही थी। सपा के नेता किरनमय नंदा के मुताबिक गठबंधन हो गया है।

105 सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। इन सभी सीटों पर सपा अपने कैंडिडेट्स नहीं उतारेगी। सूत्रों के मुताबिक सपा में विवाद के वक्त अखिलेश ने कांग्रेस को 150 सीटें देने का भरोसा दिया था लेकिन सपा और साइकिल मिलने के बाद मजबूरी का हवाला देकर 121 सीटें ऑफर कीं। कांग्रेस इस पर राजी हुई तो अखिलेश 100 पर पहुंच गए।

अखिलेश ने कहा कि नेताजी के कुछ लोग एडजस्ट करने हैं। कुछ पुराने और आजम खान जैसे नेताओं से सीटों की मांग आ गई है। ऐसे में वह 100 से ज्यादा सीटें नहीं दे पाएंगे। इसलिए शनिवार को गठबंधन होते-होते रह गया था।

अंततः रविवार को फिर से कांग्रेस व सपा के नेताओं के साथ बैठक में सीटों को लेकर तालमेल हो गया है। कांग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने कहा कि जल्द ही सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।