Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
देश, प्रदेश में बनें महिला वित्त व विकास निगम : भदेल - Sabguru News
Home India City News देश, प्रदेश में बनें महिला वित्त व विकास निगम : भदेल

देश, प्रदेश में बनें महिला वित्त व विकास निगम : भदेल

0
देश, प्रदेश में बनें महिला वित्त व विकास निगम : भदेल
National Thematic Workshop on "Best Practices for Women and Child Development" at Panipat
National Thematic Workshop on "Best Practices for Women and Child Development" at Panipat
National Thematic Workshop on “Best Practices for Women and Child Development” at Panipat

जयपुर। राजस्थान की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री अनिता भदेल ने देश एवं प्रदेश में महिला सहायता समूहों के उत्पादों की गुणवता सुधार एवं वित्त व्यवस्था और विपणन नेटवर्क उपलब्ध कराने के लिए देश एवं राज्यों में अलग से महिला वित्त एएवं विकास निगम अथवा ऎसी हो कोई संस्था का गठन किया जाना चाहिए।

भदेल ने बुधवार को केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से हरियाणा के पानीपत में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए यह मांग उठाई है। उन्होंने राज्य में महिला सशकितकरण एवं बाल विकास के लिए किए जा रहे कार्यो एवं योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राजस्थान में सरकार महिला आर्थिक सशक्तीकरण के लिए अनेक नवाचार कर रही है। उन्होंने बताया कि इसी के तहत प्रदेश में भामाशाह योजना प्रारंभ की गई है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत राजस्थान में लगभग 52 लाख परिवारों में महिला को मुखिया बना कर उनके नाम से बैंक खाते खोले गए हैं एवं उनके लिए भामाशाह कार्ड बनाए गए हैं। इस योजना से महिला के नाम से खाता होने पर परिवार के आर्थिक निर्णयों में उसकी भागीदारी बढ़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here