Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
गोरखपुर में तिरंगे का अपमान,फहराया पाकिस्तानी झण्डा - Sabguru News
Home India City News गोरखपुर में तिरंगे का अपमान,फहराया पाकिस्तानी झण्डा

गोरखपुर में तिरंगे का अपमान,फहराया पाकिस्तानी झण्डा

0
गोरखपुर में तिरंगे का अपमान,फहराया पाकिस्तानी झण्डा
a muslim youth Insulting the tricolor, hoisted the Pakistani flag in Gorakhpur
a muslim youth Insulting the tricolor, hoisted the Pakistani flag in Gorakhpur
a muslim youth Insulting the tricolor, hoisted the Pakistani flag in Gorakhpur

लखनऊ/गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गोला में एक मुस्लिम युवक ने तिरंगे का अपमान कर पाकिस्तानी झंडा फहरा दिया। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसने इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर डाल दी।
पुलिस के अनुसार गोला में मस्जिद के पीछे एक घर में अफरोज अंसारी नाम के युवक ने तिरंगे झंडे को नीचे बिछाकर उसके ऊपर कुर्सी रखकर पाकिस्तान का झंडा फहरा दिया। इतना ही नहीं उसने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दी।

आसपास के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने गोला थाने पर शिकायत की। पुलिस ने देर रात अफरोज और उसके छोटे भाई गुड्डू को हिरासत में ले लिया। सांप्रदायिक माहौल न बिगड़ने पाये इसे ध्यान में रखते हुए उनसे किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा।
हिरासत में लिया गया अफरोज गोला नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 4 का निवासी है। वार्ड में ही बड़ी मस्जिद के पास वह किराना की दुकान चलाता है। उसके पिता शौकत अली का कहना है कि मेरा परिवार पक्का हिन्दुस्तानी है। बेटे ने नादानी कर दी है। वह खुद उसकी इस नादानी पर शर्मसार है।
पुलिस के अनुसार अफरोज ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने घर में तिरंगा बिछाकर पाकिस्तान का झंडा नहीं फहराया। कक्षा छह में पढ़ने वाले उसके छोटे भाई गुड्डू ने इसे फेसबुक पर और कहीं से एडिट कर मेरे फेसबुक वाल पर पोस्ट कर दिया है।