Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
विवाह बंधन में बंधे अभिनेता अनूप मेनन - Sabguru News
Home Entertainment विवाह बंधन में बंधे अभिनेता अनूप मेनन

विवाह बंधन में बंधे अभिनेता अनूप मेनन

0
actor anoop menon married
actor anoop menon married

कोच्चि। दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता, पटकथा लेखक व गीतकार अनूप मेनन विवाह बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने लंबे समय से अपनी दोस्त रही शेमा एलेक्जेंडर से शनिवार सुबह शादी की।

अनूप ने अपनी शादी के बारे में फेसबुक पेज पर घोषणा की। उन्होंने लिखा कि लंबे समय से अपनी मित्र शेमा एलेक्जेंडर से मैंने शनिवार सुबह 7.30 बजे अपने घर में शादी की। आप सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद।”

शादी में दोनों परिवारों के करीबी लोग मौजूद थे। मेनन ने टेलीविजन से अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी। वर्ष 2002 में उन्होंने बड़े पर्दे पर शुरूआत की। अब तक उन्होंने 59 फिल्मों में अभिनय किया है। इस साल उनकी चार फिल्में प्रदर्शित हुई हैं।

एलेक्जेंडर की यह दूसरी शादी है। उनके पहले पति का आठ साल पहले दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here