Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
36 साल की हुई एक्ट्रेस बिपाशा बसु - Sabguru News
Home Entertainment 36 साल की हुई एक्ट्रेस बिपाशा बसु

36 साल की हुई एक्ट्रेस बिपाशा बसु

0
bipasha basu
actress bipasha basu turns 35, feels like princess

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु बुधवार को 36 साल की हो गई। दिल्ली में 7 जनवरी 1979 को जन्मी विपाशा बसु ने अपने करियर की शुरूआत बतौर मॉडल की थी।

बॉलीवुड में बिपाशा बसु ने अपने करियर की शुरूआत साल 2001 में प्रदर्शित फिल्म अजनबी से की। इस फिल्म में बिपाशा बसु के अपोजिट अक्षय कुमार थे। फिल्म में बिपाशा का किरदार ग्रे शेेड्स लिए हुए था। बावजूद इसके बिपाशा ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस फिल्म के लिए बिपाशा को फिल्म फेयर की ओर से डेव्यू पुरस्कार भी दिया गया।

actress bipasha basu turns 35, feels like princess

साल 2002 में बिपाशा बसु को विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म राज में काम करने का अवसर मिला। थ्रिलर से भरपूर राज भी दर्शकों को बेहद पसंद आई साथ हीं बिपाशा अपने दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गई। साल 2003 में प्रदर्शित फि ल्म जिस्म बिपाशा बसु के करियर की मत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल है।

actress bipasha basu turns 35, feels like princess

इस फिल्म में बिपाशा बसु ने एक बार फिर से नेगेटिव किरदार निभाया था। जिस्म में बिपाशा बसु के अपोजिट जॉन अब्राहम थे। बिपाशा और जॉन की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इस फिल्म की सफलता के बाद बिपाशा और जॉन की जोड़ी ने कई फिल्मों में साथ क ाम कर दर्शकों का मनोरंजन किया।

बिपाशा बसु ने अपने सिने करियर में अब तक लगभग 55 फिल्मों में काम किया है। हिंदी फिल्मों के अलावा बिपाशा ने तमिल, तेलगु और बंगला फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। बिपाशा बसु की आने वाली फिल्मों में अलोन प्रमुख है। यह फिल्म 16 जनवरी को प्रदर्शित होगी। फिल्म में बिपाशा ने दोहरी भूमिका निभाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here