

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री चित्रागंदा सिंह अब फिल्मकार बनने जा रही है।
चित्रांगदा ने तलाक लेने के बाद अपना सारा ध्यान करियर पर लगाने की कोशिश की थी लेकिन उनके पास कोई फिल्म नहीं है। चित्रागंदा ने फिल्मों में आइटम सांग भी किए लेकिन उनके करियर सही दिशा में नही जा सका।
उन्होंने अब खुद फिल्म बनाने का फैसला कर लिया है। वह निर्माता होंगी ही और साथ में निर्देशक की जिम्मेदारी भी संभालेंगी।
चित्रांगदा ने फिल्म बनाने के लिए एक स्क्रिप्ट चुन ली है। यह एक हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की बायोपिक होगी। संदीप सिंह के रोल के लिए रणबीर कपूर, चित्रांगदा की पहली पसंद हैं। यदि रणबीर ना करते हैं तो चित्रांगदा किसी नए चेहरे को भी मौका दे सकती हैं।