![एक्ट्रेस रिमी सेन भाजपा में शामिल, करेंगी चुनाव प्रचार एक्ट्रेस रिमी सेन भाजपा में शामिल, करेंगी चुनाव प्रचार](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2017/01/rimi.jpg)
![Actress Rimi Sen joins BJP, says she is inspired by pm modi](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2017/01/rimi.jpg)
मुंबई। हाल ही में अर्जुन रामपाल के बाद अब रिमी सेन ने राजनीति का दामन संभाला है। उनको लेकर खबर है कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं।
रिमी सेन ने कहा कि वे प्रधानमंत्री से प्रभावित हैं और देश सेवा करना चाहती हैं। हाल ही में अर्जुन रामपाल ने भी भाजपा के दिग्गज नेताओं से दिल्ली में मुलाकात की और पार्टी की तारीफ की।
उनके बारे में चर्चा है कि वे आने वाले समय में पांच राज्यों की विधानसभा के लिए होने वाले चुनावों में भाजपा की ओर से प्रचार करेंगे।
अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने भी हाल ही में भाजपा का दामन संभाला है। वे उत्तराखंड में पार्टी का प्रचार करेंगी, जहां विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।