

नई दिल्ली। बहुचर्चित महाभारत सीरियल में द्रौपदी की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री रूपा गांगुली को राज्य सभा के लिए मनोनीत किया गया है।
उनका यह मनोनयन राष्ट्रपति प्रणब मुख़र्जी ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 के तहत किया है।
रुपा गांगुली का चयन राज्य सभा में एक मनोनीत सदस्य के स्थान को भरने के लिए किया गया है।
पूर्व भाजपा सांसद और क्रिकेट खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू के पार्टी और राज्य सभा से त्यागपत्र देने के बाद भाजपा ने रूपा गांगुली को मनोनीत करने की सिफारिश की थी।
उल्लेखनीय है रूपा गांगुली पश्चिम बंगाल में पिछला विधान सभा चुनाव हार गई थीं।