

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सोनम कपूर ने फिल्म ‘नीरजा’ का आधिकारिक लोगो जारी किया। सोनम कपूर इन दिनों फिल्म नीरजा में काम कर रही हैं।
फिल्म नीरजा में सोनम अपनी जान पर खेलकर आतंकवादियों से आम लोगों की जान बचाने वाली देश की बहादुर बेटी नीरजा भनोट का किरदार निभा रही हैं।
फिल्म ‘नीरजा’ का ट्रेलर शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले’ के साथ रिलीज होगा। फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी। सोनम ने लोगो का शीर्षक लिखा, कहानी बताने की जरूरत है। ‘नीरजा’ का ट्रेलर गुरुवार को जारी होगा।

उल्लेखनीय है कि 7 सितबर, 1963 को जन्मी नीरजा भनोत का सपना बचन से हीं हवा में उडऩे का था। पांच सितंबर 1986 को पैनएम की उड़ान संया 73 को कराची में आतंकवादियों ने हाइजैक कर लिया था। इसमें सवार यात्रियों की जान बचाते हुए नीरजा भनौत की मौत हो गई थी।
नीरजा भनौत को मरणोपरांत अशोक चक्र दिया गया था। राम माधवानी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘नीरजा’ में शबाना आजमी भी अहम किरदार में हैं और यह फिल्म आगामी 19 फरवरी को प्रदर्शित होगी।