Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
मोहर्रम में प्रशासनिक अव्यवस्था, सांड ने नौ लोगों को किया चोटिल – Sabguru News
Home Breaking मोहर्रम में प्रशासनिक अव्यवस्था, सांड ने नौ लोगों को किया चोटिल

मोहर्रम में प्रशासनिक अव्यवस्था, सांड ने नौ लोगों को किया चोटिल

0
मोहर्रम में प्रशासनिक अव्यवस्था, सांड ने नौ लोगों को किया चोटिल

muharramसबगुरु न्यूज-सिरोही। प्रशासन मेले त्योहारों में व्यवस्थाओं को लेकर कितना संजीदा है इसकी बानगी बुधवार को सिरोही में फिर देखने को मिली। यहां पर मोहर्रम के जुलूस में गर्भवती महिला समेत करीब नौ महिलाओं व बच्चों को सांड ने चोटिल कर दिया।

मोहर्रम पर शाम को ताजिया निकाला गया। ताजिया उठकर झालरा बाव के पास पहुंचा तो यहां पर इसे देखने के लिए सिपाहियों के वास की महिलाएं और बच्चे खडे हुए थे। यहां पर सरजावाव दरवाजे की तरफ से सांड आया और ताजिये के जुलूस में घुस गया। किनारे पर खडी महिलाओं को सांड ने घायल कर दिया।

इस घटना में सिपाहियों के वास निवासी गर्भवती महिला अफसाना बानो समेत नौ महिलाएं और बच्चे चोटिल हो गए। गंभीर रूप से चोटिल हुए लोगों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां पर उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इस घटना के बाद लोगों में प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त रोष व्याप्त है। गुस्साए लोगों ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ सिरोही कोतवाली में मामला दर्ज करवाने के लिए परिवाद भी दिया है।