Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया – Sabguru News
Home Headlines भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया

0
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया
Affan Yousuf scores a brace as india beat Australia 3-2
Affan Yousuf scores a brace as india beat Australia 3-2
Affan Yousuf scores a brace as india beat Australia 3-2

विक्टोरिया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मंगलवार को दो मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया। भारत की तरफ से अफान युसूफ ने दो और कप्तान वीआर रघुनाथ ने एक गोल किया।

भारत की तरफ से मैच के 19वें मिनट में अफान युसूफ ने शानदार मैदानी गोल कर भारत का खाता खोला। इसके अगले मिनट में ही युसूफ ने दूसरा गोल कर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी।

पहले हॉफ की समाप्ति पर भारत 2-0 से आगे रहा। दूसरे हॉफ में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जबर्दस्त वापसी की। मैच के 36वें मिनट में मैथ्यू विलिस ने गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया।

इसके बाद मैच के 43वें मिनट में ट्रेट मिटन ने दूसरा गोल कर ऑस्ट्रेलिया को 2-2 से बराबरी दिला दी। इस गोल के एक मिनट बाद ही भारत को पेनल्टीकार्नर मिला जिसे कप्तान रघुनाथ ने गोल में बदलकर भारतीय टीम को 3-2 से आगे कर दिया।

मैच की समाप्ति पर भारतीय टीम ने अपनी बढ़त को बरकरार रखा और मैच 3-2 से जीत लिया। श्रृंखला का अंतिम मैच कल 30 नवम्बर को खेला जाएगा।